कृषि के क्षेत्र में कैरियर      Publish Date : 07/05/2026

                 कृषि के क्षेत्र में कैरियर

किसान बंधुओं, अगर आप अपने परिवार में अपने बच्चों को कृषि के क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते है तो आप उनका प्रवेश उ० प्र० सयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा 2026 के माध्यम से प्रदेश की मेरठ, अयोध्या, कानपुर, बादा, कुशीनगर, कृषि विश्वविद्यालय में से किसी में भी करवा सकते है।

इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से 10+2 (PCB, PCM कृषि,) यूपीकैटेट एग्जाम को पास करने के बाद निम्न यूजी पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त कर सकते है।

  • बीटेक (फूड टेक्नोलॉजी)
  • बीटेक (शुगर साइंस एंड टेक्नोलॉजी)
  • बीएससी (ऑनर्स) फूड न्यूट्रीशन डायटिशियन
  • बीएससी एजी (ऑनर्स)
  • बीएससी (हॉर्टिकल्चर)
  • बीएससी (वानिकी)
  • बीटेक डेयरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी
  • बीएससी (प्राकृतिक खेती)
  • बीएससी (मत्स्य विज्ञान)
  • बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग)
  • बीएससी (ऑनर्स) (मेथ कम्प्यूटिंग)

पीजी, नेट के बाद यूनिवर्सिटी कॉलेज में शिक्षण के क्षेत्र में, किसान विज्ञान केंद्र पर, विषय वस्तु विशेषज्ञ के पद पर, भारत सरकार राज्य सरकार के विभिन्न शोध केंद्रों पर वैज्ञानिक के पद पर, केंद्र राज्य में  कृषि व उद्यान विभाग में विभिन्न पदों पर, शुगर मिल, मत्स्य विभाग, भारतीय वन सेवा, राज्य वन विभाग, खाद्य विभाग, बैंकिंग, स्कूल व अस्पताल में डायटिशियन, विभिन्न पेस्टीसाइड दुग्ध इंडस्ट्री, फूड प्रोसेसिंग, मल्टीनेशनल कंपनी में अपना कैरियर बना सकते है।

  • अधिक जानकारी के लिए help/upcatetexam.org www.buat.edu.in. पर सम्पर्क कर सकते हैं।
  • प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन  30 अप्रैल 2026 से शुरू हो गए है।
  • एग्जाम तिथि 10 व 11जून।