
कृषि विवि में इंटरनल क्वालिटी एश्योरेस कमेटी (IQAC) की बैठक संपन्न Publish Date : 01/05/2026
कृषि विवि में इंटरनल क्वालिटी एश्योरेस कमेटी (IQAC) की बैठक संपन्न
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कल दिनांक 30/04/2026 को इंटरनल क्वालिटी एश्योरेस कमेटी की 8वीं बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 त्रिवेणी दत्त ने की।
बैठक में संबोधित करते हुए डॉ0 त्रिवेणी दत्त ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे शिक्षण, शोध एवं प्रसार की गतिविधियों को उच्च कोटि का बनाया जा सकें और किसान उपयोगी तकनीकों को किसानों तक शीघ्रता से पहुंचाया जा सकें। उन्होंने विवि के कृषि वैज्ञानिकों से कहा कि स्टार्टअप और इन्क्वेशन को बढ़ावा देने के लिए वैल्यू एडिड कोर्स अधिक से अधिक चलाई जानी चाहिए, जिससे छात्र स्वरोजगार और स्टार्टअप की दिशा में आगे आए। उन्होंने शोध की गुणवत्ता को और अधिक उच्च कोटि का बनाने के लिए प्रयास करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
इसके साथ ही कुलपति डॉ0 त्रिवेणी दत्त ने प्रत्येक वर्ष तीन शिक्षकों एवं तीन महिला शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवार्ड देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी दीक्षांत समारोह में इन पुरस्कारों को दिया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों एवं कर्मचारियों की कैपेसिटी बिल्डिंग कोर्स संचालित करने पर बल दिया। उन्होंने ग्रीन कैंपस को और अधिक मजबूती देने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि जल्द से जल्द उनका अनुपालन कर ग्रीन कैंपस हेतु एक्टिविटीज को तेजी से बढ़ाया जानी चाहिए।

कुलपति ने विश्वविद्यालय में स्टूडेंट क्लब का गठन कराया, जिससे हेल्थ, फोटोग्राफी, म्यूजिक आदि से संबंधित स्टूडेंट क्लब गठन करने के निर्देश दिए। उन्होंने विश्वविद्यालय में एक सेमेस्टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित कोर्स प्रारंभ किए जाने पर बल दिया। आगामी सत्र से इन कोर्सों को प्रारंभ किया जाएगा। कुलपति ने पढ़ने में कमजोर छात्रों के लिए अलग से क्लासेज लगाने के लिए भी अधिष्ठाताओं को विशेष निर्देश दिए।
इस अवसर पर स्वागत भाषण निदेशक, आईक्यूएसी सेल डॉ0 लोकेश गंगवार द्वारा किया गया, उन्होंने विभिन्न एजेंडों को कुलपति तथा कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया।

इस दौरान बैठक में उपस्थित सभी लोगों के द्वारा अपने मूल्यवान सुझाव दिए गए। इन सुझावों के अनुसार आगामी सत्र में इनके स्वरूप के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी, देवब्रत त्यागी, डॉ0 मृदुल गुप्ता, उद्योगपति सुनील चौधरी, उद्योगपति एमडी फरोचिप्स विनीत कुमार, एमडी ग्रीनलैंड एग्रो केमिकल प्राइवेट लिमिटेड, निदेशक शोध डॉ0 कमल खिलाड़ी, निदेशक प्रसार डॉ0 सतेंद्र खारी, निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, डॉ0 आर. एस. सेंगर, अधिष्ठाता बायोटैक्नोलॉजी, डॉ॰ विवके धामा, डॉ0 रविन्द्र कुमार, डॉ0 बिजेंद्र सिंह, डॉ0 जयवीर यादव, डॉ0 विजय कुमार, डॉ0 टी. के. सरकार, कुलसचिव डॉ0 वीरपाल सिंह, डॉ0 यू. पी. शाही, डॉ0 डी. के. सिंह और डॉ0 पंकज कुमार के अलावा अन्य शिक्षक एवं अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 कृतिका सिंह द्वारा किया गया और धन्यवाद प्रस्ताव डॉ0 प्रेरणा सिकरवार के द्वारा प्रस्तुत किया गया।
