
प्लेसमेंट हेतु स्पेशल ड्राइव का आयोजन Publish Date : 21/04/2026
कृषि विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट हेतु स्पेशल ड्राइव का आयोजन
-
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज सहज मिल्क।
डेरी के द्वारा स्पेशल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त के दिशा निर्देशन में छात्रों के प्लेसमेंट हेतु स्पेशल ड्राइव का आयोजन किया गया जा रहा है, जिससे कि छात्रों का अधिक से अधिक उच्च कोटि की कंपनियों में शत प्रतिशत प्लेसमेंट हो सके।
इस कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए सहज मिल्क के हेड क्वालिटी कंट्रोल अमित कुमार सिंह ने कहा की देश में दुग्ध उत्पादन और उनके प्रोडक्ट की असीम संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में छात्रों का भविष्य भी काफी उज्ज्वल है। दुग्ध उत्पादन तथा उसकी गुणवत्ता के बारे में भास्कर तिवारी, हेड एचआर तथा राजीव रंजन असिस्टेंट मैनेजर रिक्रूटमेंट ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर पोस्ट हार्वेस्ट कॉलेज के डेयरी टेक्नोलॉजी के 18 छात्र छात्राओं ने इंटरव्यू में भाग लिया। इनमें से पहले राउंड में 11 छात्रों का चयन किया गया है। अब दूसरे राउंड के इंटरैक्शन हेतु इनको आगरा बुलाया गया है। आगरा तक छात्रों को जाने आने का किराया भी कंपनी द्वारा दिया जा रहा है यह कार्यक्रम निदेशक ट्रेनिंग प्लेसमेंट, डॉक्टर आर. एस. सेंगर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ॰ निमसा टहरी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
