
कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों का राष्ट्रीय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन Publish Date : 28/03/2026
कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों का राष्ट्रीय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन
-
कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ के तकनीकी महाविद्यालय के छात्रों का राष्ट्रीय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन
तकनीकी महाविद्यालय, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगी उच्च शिक्षा हेतु परीक्षाओं में शानदार सफलता प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। तकनीकी महाविद्यालय के कृषि अभियांत्रिकी के अंतिम वर्ष के छात्रों में प्रेम कुमार ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE–कृषि अभियांत्रिकी) 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 13 प्राप्त की, जबकि राज कश्यप ने AIR 48 एवं अरुण शाक्य ने AIR 55 हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की। इसके अतिरिक्त, हर्ष शर्मा ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2026 में 96 परसेंटाइल तथा ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2031 प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर तकनीकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉक्टर जयवीर सिंह सहित समस्त प्राध्यापकों, सह-प्राध्यापकों एवं सहायक प्राध्यापकों ने सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही माननीय कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिनके प्रेरणादायी नेतृत्व एवं मार्ग दर्शन ने महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर किया। यह उपलब्धि महाविद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा और प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण को दर्शाती है तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
