कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ में प्रबन्ध परिषद की 63वीं बैठक      Publish Date : 27/03/2026

कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ में प्रबन्ध परिषद की 63वीं बैठक

वित्त समिति की 23वीं एवं माननीय प्रबन्ध परिषद की 63वीं बैठक दिनाँक 27 मार्च, 2026 का आयोजन किया गया।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ की वित्त समिति की 23वीं बैठक का आयोजन पूर्वान्ह् 11:00 बजे एवं मा0 प्रबन्ध परिषद की 63वीं बैठक का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति सभाकक्ष में अपरान्ह् 12:00 बजे से किया गया। बैठक की अध्यक्षता डा0 त्रिवेणी दत्त, कुलपति, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा की गयी। बैठक का संचालन मा0 प्रबन्ध परिषद के सचिव/वित्त नियन्त्रक श्री पंकज कुमार चतुर्वेदी द्वारा किया गया।

             

सर्वप्रथम विष्वविद्यालय की वित्त समिति की बैठक में कुल 09 बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। वित्त समिति की बैठक में प्रमुख सचिव, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान अनुभाग, उ0प्र0 शासन, लखनऊ, डा0 परमेन्द्र सिंह, उप-महानिदेषक, उ0प्र0 कृषि अनुसंधान परिषद, लखनऊ (ऑनलाईन प्रतिभाग किया गया), श्री सतीष कुमार, अपर निदेषक, कोषागार एवं पेंशन, मेरठ मण्डल, मेरठ, डा0 मोनिका सिंह, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, मेरठ मण्डल, मेरठ एवं श्री देवव्रत त्यागी, प्रगतिशील कृषक द्वारा नामित सदस्य के रूप में प्रतिभाग किया गया।       

               

तदोपरांत माननीय प्रबन्ध परिषद की 63वीं बैठक में कुल 10 बिन्दुओं पर प्रस्ताव प्रस्तुत किये गये। बैठक में श्री धर्मेन्द्र कुमार भारद्वाज, मा0 सदस्य विधान परिषद (ऑनलाईन प्रतिभाग किया गया), श्री रफीक अंसारी, मा0 विधायक (मेरठ), प्रमुख सचिव, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, उ0प्र0 शासन, लखनऊ, निदेशक कृषि, उ0प्र0, लखनऊ के प्रतिनिधि के रूप में डा0 अशोक कुमार यादव, संयुक्त निदेशक कृषि, मेरठ मण्डल, मेरठ, निदेशक पशुपालन, उ0प्र0, लखनऊ के प्रतिनिधि के रूप में डा0 मानव, अपर निदेशक, पशुपालन, मेरठ मण्डल, मेरठ, अपर मुख्य सचिव, वित्त, उ0प्र0 शासन, लखनऊ के नामित सदस्य श्री सतीश कुमार, अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन, मेरठ मण्डल, मेरठ, अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा, उ0प्र0 शासन, लखनऊ के नामित सदस्य डा0 मोनिका सिंह, श्री राकेष कुमार शर्मा, लाईव स्टाक ब्रीडर, श्रीमती सुमन त्यागी, सामाजिक महिला कार्यकत्री, श्री देवव्रत त्यागी, प्रगतिशील कृषक एवं डा0 सुधांशु सिंह, कृषि वैज्ञानिक (ऑनलाईन) तथा श्री अनिल कुमार, सहा0 महानिदेशक, आई0सी0ए0आर0, नई दिल्ली (ऑनलाईन) द्वारा प्रतिभाग किया गया।