
कृषि विश्वविद्यालय में एकदिवसीय कार्यशाला संपन्न Publish Date : 24/03/2026
कृषि विश्वविद्यालय में एकदिवसीय कार्यशाला संपन्न
बिना मेहनत के कुछ नहीं मिलता आलस त्याग कर आगे बढ़ने पर बल दिया-
- डॉक्टर अजय अग्रवाल
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय स्थित कृषि महाविद्यालय के सभागार में आज दिनाँक 24/03/26 को एस एसपी प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के सौजन्य से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन अधिष्ठाता कृषि डॉ0 विवेक धामा, निदेशक ट्रेंनिंग प्लेसमेंट डॉ आर. एस. सेंगर, प्रोफेसर अजय कुमार, डॉ0 डी. वी. सिंह, संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन डॉ0 एस. के. गुप्ता के द्वारा एसोसिएट डायरेक्टर की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर निदेशक प्रशिक्षण एवं आयोजन डॉ0 आर. एस. सेंगर ने संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों से अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए लगातार प्रयास करने पर जोर देना चाहिए। इसके साथ ही लक्ष्य पर ध्यान को केंद्रित रखते हुए अपनी मंजिल प्राप्त करने की बात भर कही। डॉ सेंगर ने कहा कि आपकी सबसे बड़ी शक्ति आपका आत्मविश्वास होता है, क्योंकि यही आपके विचारों, निर्णयों और कर्मों को दिशा प्रदान करता है। जब आप स्वयं पर विश्वास करते हैं, तो विपरीत परिस्थितियां कमजोर पड़ जाती है और फिर आपको समस्त संभावनाएं स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगती है। इसलिए अपने मन में विजय का चित्र बनाएं, क्योंकि यही वह शक्ति है जो आपकी ऊर्जा को लक्ष्य की ओर प्रवाहित करना निर्धारित करती है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉक्टर अजय अग्रवाल ने संबोधित करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि हमें अपने ऊपर विश्वास बनाए रखना है। अतः आप अपने डर के बजाय अपनी संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें। एक बार जब आप अपनी आंतरिक शक्ति को पहचान लेते हैं और सकारात्मक को अपना स्वभाव बना लेते हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। अपने मन को शांति और विश्वास से भरे और फिर देखें कि कैसे आपका जीवन एक नई और उज्जवल दिशा की ओर मुड़ जाता है।
डॉ0 एल. के. गंगवार और निदेशक डॉ0 मुकेश कुमार ने छात्रों को नए प्रोडक्ट बनाकर मार्केट में उतरने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं व्याप्त हैं और छात्रों को इसमें आगे आना चाहिए।

डॉ डी. वी. सिंह ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया। साथ ही डॉक्टर एस. के. गुप्ता ने भी छात्रों का कंपटीशन में सफल होने के आसान नुस्खें बताएं। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ0 एस. के. गुप्ता द्वारा किया गया और धन्यवाद प्रस्ताव डॉ0 डी. वी. सिंह के द्वारा प्रेषित किया गया।
