अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा पाने का मौका      Publish Date : 20/01/2026

             अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा पाने का मौका

जेम्स कुक विश्वविद्यालय (जेसीयू), ऑस्ट्रेलिया द्वारा जेसीयू अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्टता छात्रवृत्ति-2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति, असाधारण शैक्षणिक योग्यता वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों को प्रदान की जाती है, जो जेसीयू में स्नातक या स्नातकोत्तर कार्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं।

                                                    

चयनित उम्मीदवारों को उनके पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के लिए शिक्षण शुल्क में 25 फीसदी की छूट उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों का चयन पात्रता, प्रवेश मानदंड, अध्ययन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और भविष्य में जेसीयू समुदाय में संभावित योगदान के आधार पर किया जाएगा। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि: 01 मई, 2026

आवेदन लिंक: jcu.edu.au