कुलपति का चिरौड़ी फॉर्म का भ्रमण      Publish Date : 09/01/2026

              कुलपति का चिरौड़ी फॉर्म का भ्रमण

आज दिनांक 09 जनवरी, 2026 को माननीय कुलपति डॉ0 के0 के0 सिंह द्वारा समस्त निदेशकगण एवं अधिष्ठातागण के साथ विष्वविद्यालय के बीज उत्पादन केन्द्र चिरौड़ी का भ्रमण किया गया। बीज उत्पादन केन्द्र पर क्षेत्रीय किसानों की मांग को दृष्टिगत रखते हुए फार्म पर गेहूं, सरसों, चना, मसूर आदि फसलों की विभिन्न प्रजातियों  प्रजनक, आधारीय एवं प्रमाणित बीजों का उत्पादन किया जा रहा है।

                                             

कुलपति जी द्वारा बीज की गुणवत्ता को बनाए रखने हेतु दिशा निर्देश भी दिए गए जिससे कि क्षेत्रीय किसानों को अधिक से अधिक गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराते हुए किसानों की आय में वृद्वि करने हेतु विष्वविद्यालय अपनी भूमिका पूर्ण रूप से निभा सके। केन्द्र पर किये जा रहे कार्यो पर माननीय कुलपति जी ने संतोष व्यक्त किया एवं सुझााव दिया कि सुधार के लिए प्रयास किए जाए साथ ही फार्म पर मशीनीकरण को भी बढ़ावा दिया जाने की आवश्यकता है।

इसके अतिरिक्त कुलपति जी द्वारा निर्देश दिये गये कि फार्म के जो प्रक्षेत्र समतल नही है उनका समतलीकरण का कार्य सम्पन्न कराया जायें, जिससे सिचाई जल का सही से प्रबन्धन किया जा सकें।

                                         

भ्रमण के दौरान डॉ0 रामजी सिंह, कुलसचिव डॉ0 रविन्द्र कुमार, डॉ0 विवेक, डॉ0 यू0पी0 शाही, डॉ0 जयवीर सिंह, डॉ0 जिनिथा, डॉ0 पंकज कुमार, डॉ0 पी0के0 सिंह एवं डॉ0 एस0के0 आदि भी उपस्थित रहें। भ्रमण के अन्त में निदेशक शोध द्वारा सभी को धन्यवाद प्रेषित किया गया।