एसीएबीसी स्कीम के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन      Publish Date : 07/01/2026

  एसीएबीसी स्कीम के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

सभी किसान भाइयों और कृषि उद्यमियों का अभिवादन, मुझे आशा है कि आप सभी स्वस्थ होंगे-

कृषि और कृषि से जुड़े विषयों के लिए खुशखबरी आप सभी को जानकारी देते हुए हर्ष व्यक्त कर रहा हू, कि कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा और मैनेज हैदराबाद एवं नाबार्ड (NABARD) के सहयोग से संचालित एसीएबीसी स्कीम  (45 दिन रहना खाना फ्री )  नोडल ट्रेनिंग सेंटर (LJKSS) मुरादनगर गाजियाबाद में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन नया साल जनवरी 2026 में किया जा रहा है जिसमे शामिल होने के लिए दिनांक  29 दिसंबर 2025 से 11 जनवरी 2026 तक रजिस्ट्रेशन कराया जाना सुनिश्चित किया गया है, तत्पश्चात इंटरव्यू कराया जाएगा, इंटरव्यू सेलेक्ट होने के बाद एक वर्ष तक मान्य रहेगा।

आप किसी भी बैच में शामिल हो सकते हैं, जिसमें 2024 तक के उत्तीर्ण उमीदवार बीएससी एग्रीकल्चर संबंधित विषय तथा बॉटनी, जूलॉजी, केमिस्ट्री, एनवायर मेंट साइंस, होम साइंस, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, जैव प्रौद्योगिकी, वानिकी विज्ञान, जीव विज्ञान, कृषि सूक्ष्म विज्ञान, फूड टेक्नोलॉजी,  बीज प्रौद्योगिकी, पशु विज्ञान, ग्रामीण विज्ञान, जंतु विज्ञान और एग्रीकल्चर डिप्लोमा धारक सभी उम्मीदवार को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा और प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद व्यवसाय शुरू करने वाले छात्र छात्राओं को बैंक से 20 लाख रुपए तक का फंड और उस पर 44% प्रतिशत की नाबार्ड की ओर से सब्सिडी है ।

इस सुनहरे मौके के लाभ पाने के लिए ट्रेनिंग सेंटर गाजियाबाद में आवेदन (रजिस्ट्रेशन) कर सकते है तथा कृषि से सम्बन्धित जैसे खाद,बीज की दुकान, डेरी फार्मिंग, बकरी पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन, मशरूम कल्टिवेशन, मधुमक्खी पालन कस्टम हायरिंग, सीड प्रोसेसिंग यूनिट और वर्मी कंपोस्ट यूनिट आदि गतिविधियाँ पर उद्यम स्थापित कर नाबार्ड से सब्सिडी प्राप्त करें एवं एसीएबीसी स्कीम में सुनहरे अवसर का लाभ अवश्य उठाए।

नोट:- अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें-

फोन - 9990300776, 8004266374