
भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी’की जयन्ती पर भव्य आयोजन Publish Date : 25/12/2025
भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी’की जयन्ती पर भव्य आयोजन
कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ में आज दिनांक 25.12.2025 को भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी’की जयन्ती के अवसर पर कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कुलपति डा0 के0 के0 सिंह द्वारा की गयी। मचासीन अथितियों द्वारा दीप प्रजवलन कर अटल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुये उन्हें नमन किया गया। डा0 डी0 के0 सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा विष्वविद्यालय के कुलपति, अधिष्ठाता, निदेशक, शिक्षकगणों, कर्मचारियों तथा छात्र -छात्राओं का स्वागत किया गया।

कुलपति जी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जीवन परिचय को रेखांकित किया तथा उनके द्वारा देश एवं समाज के विकास में किये गये कार्यो को परिलक्षित करते हुए छात्र-छात्राओं एवं विश्वविद्यालय स्टाफ को अटल जी के आदर्शो एवं सिद्धान्तों को आत्मसात करते हुये स्वस्थ लोकतन्त्र एवं समाज के निर्माण में अपनी हिस्सेदारी निभाने का अह्वान किया। डा0 लाल बहादुर सिंह, प्राध्यापक एवं डा0 पुरूषोत्तम, प्राध्यापक के द्वारा श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में छात्रा दिव्यान्शा, छात्र अतुल एवं अभिनव सिंह के द्वारा अटल जी के जीवन परिचय से सभागार में उपस्थित जनमानस लाभान्वित कराया गया। कार्यक्रम में डा0 रामजी सिंह, कुलसचिव, डा0 विवेक, अधिष्ठाता, कृषि, डा0 आर0 कुमार, अधिष्ठाता जैव प्रौद्योगिकी, डा0 बिजेन्द्र सिंह, अधिष्ठाता उद्यान विभाग, डा0 तरूण सरकार, अधिष्ठाता पशु चिकित्सा, डा0 पंकज कुमार ओ0एस0डी0, शुगरकेन, डा0 कमल खिलाडी, निदेशक शोध, डा0 आर0 एस0 सेंगर, निदेशक, ट्रेनिग एवं प्लेसमेन्ट, डा0 गोपाल सिंह, अधिष्ठाता स्नातकोत्तर, डा0 उदय प्रताप शाही, निदेशक, प्रशासन एवं अनुश्रवण, डा0 लोकेश गंगवार, डाइरेक्टर आई0 क्यू ए0 सी0, श्री नरेन्द्र नाथ उपाध्याय आदि सहित विश्वविद्यालय के लगभग समस्त शिक्षकगण एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं सहित लगभग 250 लोगों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन डा0 शिवानी साहू के द्वारा किया गया तथा धन्यवाद प्रस्ताव डा0 देवाशीश रॉय द्वारा प्रस्तुत किया गया।
