
कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन Publish Date : 28/11/2025
कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित की जा रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओ का आज समापन किया गया। आज समापन समारोह के मुख्य अतिथि कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 के. के, सिंह ने इस अवसर पर छात्रो को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद से छात्रो का सर्वागीण विकास होता है और उनमें सुखद परिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। डॉ0 सिंह ने छात्रो को आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय में छात्रो को खेलकूद के लिए हर संभव सुविधाएं प्रदान की जाएगी, जिससे विश्वविद्यालय के छात्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सके।

कार्यक्रम की विशिष्ठ अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलिट किरण बालियान ने छात्रो को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि छात्रों को अपनी रुचि के किसी भी खेल में अवश्य प्रतिभाग करना चाहिए, क्योंकि खेलो में भी कैरियर बनाया जा सकता है एवं अपने राष्ट्र का गौरव बढ़ाया जा सकता है। आज के खेलों में पोस्ट हार्वेस्ट कालेज की टीम ने वॉलीबॉल, कबड्डी, 1500 मीटर रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
लड़को की 100 मीटर दौड़ में तकनीकी महाविद्यालय के छात्र निखिल ने प्रथम, उद्यान महाविद्यालय के छात्र आर्यन दीक्षित ने द्वितीय तथा कृषि महाविद्यालय बी के रितिक सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में कृषि महाविद्यालय की छात्रा अंशी ने प्रथम, पशु चिकित्सा महाविद्यालय की छात्रा शीत सिंह ने द्वितीय एवं पलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लड़को की 5000 मीटर दौड़ में प्रांशु ने प्रथम, कुलदीप ने द्वितीय एवं शिवम पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं की 5000 मीटर दौड़ में दीपिका यादव ने प्रथम, गरिमा भास्कर ने द्वितीय एवं अम्बालिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दस दिनों तक आयोजित किये गए इन खेलकूद प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत बालक वर्ग में पोस्ट हार्वेस्ट कालेज के अमन को सर्वश्रेष्ठ एथलीट एवं बालिकाओं में कृषि महाविद्यालय की पलक बालियान को सर्वश्रेष्ठ एथलिट का खिताब मिला तथा प्रांशु एवं अंशी को द्वितीय सर्वश्रेष्ठ एथलिट का पुरस्कार मिला।

इन प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर कृषि महाविद्यालय को ओवर आल चैंपियन का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ0 विपिन कुमार ने किया। कार्यक्रम के अंत मे अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ0 डी के सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में इस प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताये निरंतर जारी रहेगी।
प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में डॉ0 आर. एन. यादव, डॉ0 वी. के. सिंह, डॉ0 श्रेया रावत, डॉ अजीत, डॉ0 रविकान्त, डॉ0 अंकित, डॉ0 पीयूष, डॉ0 रविशंकर, श्रुति, पुष्पेंद्र त्यागी आदि का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ0 विवेक, डॉ0 रविन्द्र, डॉ0 बिजेंद्र सिंह, डॉ0 पंकज, डॉ0 जयवीर सिंह, डॉ0 जेनिथा, डॉ0 तरुण सरकार, डॉ0 आर. एस. सेंगर, श्री पंकज चतुर्वेदी आदि सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
