कृषि विश्वविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ      Publish Date : 26/11/2025

         कृषि विश्वविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। यह  खेलकूद प्रतियोगिताएं 26 से 28 नवंबर तक जारी रहेगी। खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के. के. सिंह के दिशा-निर्देशन में प्रारंभ किए गए हैं। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा खेल विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद बहुत ही आवश्यक है। खेलकूद के आयोजन से छात्रों में यूनिटी की भावना पैदा होती है और इससे छात्रों के अंदर राष्ट्रीय भावना जागृत होने के साथ ही उनको सामूहिक रूप से कार्य करने का मौका भी प्राप्त होता है। विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित खेलों में हार जीत का कोई ज्यादा महत्व नहीं होता लेकिन इससे छात्रों को एक सीखने का मौका मिलता है, जिससे उनके अंदर देश प्रेम की भावना विकसित होती है।

                                                        

उन्होंने छात्रों की सराहना करते हुए कहा किस प्रकार के आयोजनों में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को भाग लेना चाहिए, जिससे वह पढ़ाई के साथ-साथ अपने शारीरिक स्वास्थ्य को भी अच्छा बना सकेंगे।

                                                       

कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल दीप अहलावत ने छात्रों के मार्च पास्ट की सलामी ली और मसाल प्रज्वलित कर खेलों का शुभारंभ किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉक्टर डी. के. सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में प्रतिवर्ष वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसमें विश्वविद्यालय में स्थित सात कॉलेज के छात्र हिस्सा लेते हैं।

उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक लगातार विश्वविद्यालय के स्टेडियम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राएं खेलेंगे। इस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 28 नवंबर को किया जाएगा।

इस खेलकूद प्रतियोगिता में आज 800 मी छात्रों की दौड़ में प्रथम स्थान प्रियांशु एवं कुलदीप सिंह को प्राप्त हुआ, द्वितीय स्थान पर अमन कुमार रहे और तीसरे स्थान पर प्रदीप रहे। 800 मी गर्ल्स की दौड़ में प्रथम स्थान पर अंशी कॉलेज का एग्रीकल्चर की छात्रा, दूसरे स्थान पर गुड़िया कॉलेज आफ एग्रीकल्चर की छात्रा और तीसरे स्थान पर रीता कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर की छात्रा रही।

इसी प्रकार जैवलिन थ्रो में छात्रों की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंशु कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर, दूसरे स्थान पर शिवांश सिंह कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर और इंदर सेन मौर्य कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर के छात्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो गर्ल्स की प्रतियोगिता में पहले स्थान पर पलक, दूसरे स्थान पर अंशी और तीसरे स्थान पर आकांक्षा रही।

                                                     

4 x 400 मी वॉइस की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियांशु, कॉलेज का पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी, दूसरे स्थान पर कुलदीप की टीम कॉलेज आफ हॉर्टिकल्चर और तीसरे स्थान पर प्रियंक कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी के छात्र रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेज की अधिष्ठाता, निर्देशक, शिक्षक, छात्र-छात्राएं तथा विभिन्न समितियां के लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन डॉ विपिन कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ आर. एन. यादव, श्रेया रावत, एनएन उपाध्याय का सराहनीय योगदान रहा।