आधुनिक सब्जी उत्पादन पर आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन      Publish Date : 11/11/2025

आधुनिक सब्जी उत्पादन पर आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेंरठ में डॉ0 के. के. सिंह, माननीय कुलपति महोदय के निर्देशन में उद्यान महाविद्यालय में आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीकी विषय पर सब्जी विज्ञान विभाग के द्वारा आयोजित किया गया 10 दिवसीय कार्यक्रम 10/11/2025, सोमवार का सम्पन्न हुआ।

कोर्स निदेशक डॉ0 सत्य प्रकाश ने बताया कि आधुनिक सब्जी उत्पादन के अन्तर्गत सब्जियों का जैविक उत्पादन के महत्व पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। कार्यक्रम में बताया गया कि किस प्रकार से जैविक सब्जी उत्पादन मानव स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले विभिन्न हानिकारक कीटनाशकों से बचाया जा सकता है। इस प्रशिक्षण में प्रोटू में सब्जी उत्पादन, बेमौसमी सब्जी उत्पादन, वर्टीकल एवं छत पर सब्जी उत्पादन, एरोपोनिक्स एवं प्रीसीजन फॉर्मिंग आदि के सहित लगभग 20 विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किा गया।

डॉ0 कमल खिलाड़ी, निदेशक शोध ने प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए छत पर सब्जी उत्पादन के अपने अनुभवों से भी अवगत कराया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन प्रोग्राम का उदघाटन डॉ0 रामजी सिंह, कुलसचिव एवं डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के द्वारा किया गया।

                     

इस अवसर पर डॉ0 बिजेन्द्र सिंह, अधिष्ठाता उद्यान ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन से छात्रों को उनका तकनीकी ज्ञान बढ़ाने के साथ ही भविष्य में रोजगार सृजन करने में उपयोगी सिद्व होते हैं, जो छात्रों को जाभान्वित करते हैं। इसके साथ ही उन्होने बताया कि आज के छात्र ही कल के वैज्ञानिक बनेंगे और अपने ज्ञान से कृषकों को भी लाभ पहुँचाएंगे। इस कार्यक्रम में डॉ0 मनोज कुमार सिंह, को-ऑर्डिनेटर ने बताया कि इस प्रशिक्षण प्रोग्राम में 25 छात्रों ने भाग लिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्रों ने अनुशासित रूप से इस कार्यक्रम में भाग लिया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ0 विपिन कुमार, डॉ0 मनोज कुमार सिंह, डॉ0 सुनील कुमार, डॉ0 शालिनी सिंह, डॉ0 दामिनी मौथाणी, डॉ0 सन्दीप कुमार, डॉ0 अनिल शंकरवार, डॉ0 अखिलेश पाण्डे, डॉ0 रविशंकर एवं डॉ0 विकास कुमार आदि ने व्याख्यान दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमति शुचि गुप्ता एवं कार्यालय के स्टाफ के द्वारा भी सक्रिय भूमिका निभाई गई।