
कृषि विश्वविद्यालय में आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीकी 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंम्भ Publish Date : 01/11/2025
कृषि विश्वविद्यालय में आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीकी 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंम्भ
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में डा0 के0 के0 सिंह, माननीय कुलपति जी के निर्देशन में उद्यान महाविद्यालय में आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीकी विषय पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंम्भ किया गया। सर्वप्रथम डा0 बिजेन्द्र सिंह, अधिष्ठाता उद्यान द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तथा बताया गया कि इस तरह के प्रशिक्षण से छात्रों के स्किल मे सुधार होता है।

प्रशिक्षण का उद्घाटन डा0 राम. जी. सिंह, कुलसचिव द्वारा करने के उपरान्त अपने सम्बोधन में कहा गया कि गुड़ एगरीकल्चर प्रौक्टीसेज द्वारा सब्जियों के उत्पादन एवं गुणवत्ता में वृद्धि की जा सकती है तथा एग्जोटिक सब्जियों को उगाकर जहां एक ओर किसानों की आय बढ़ायी जा सकती है वहीं दूसरी ओर अधिक पौष्टिकता वाली सब्जियों के उपयोग से मानव स्वास्थ को भी सुधारा जा सकता है। डा0 आर. एस. सेगर, निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन द्वारा कहा गया कि इस तरह के प्रशिक्षण से छात्रों का कौशल सम्वर्धन होता है कौशल सम्वर्धन करने के उपरान्त छात्र स्वरोजगार प्राप्त करने के साथ ही दूसरों को भी रोजगार दे सकते है।

डा0 सत्य प्रकाश, कोर्स निर्देशक द्वारा बताया गया कि आधुनिक सब्जी उत्पादन प्रशिक्षण में सब्जियों की नवीनतम तकनीकी जैसे सब्जियों की ग्राफ्टिग, बेमौसमी सब्जियों, सरक्षित खेती, हाइडोपोनिक्स, एरोपोनिक्स, सब्जियों की तुड़ाई उपरान्त प्रबन्धन एवं कोल्ड चेन आदि सहित 20 तकनीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में 30 छात्र प्रतिभाग कर रहें है। उद्घाटन समारोह के बाद डा0 शालिनी सिंह, सहायक प्राध्यापक, सब्जी विज्ञान के द्वारा सब्जियों की संरक्षित खेती एवं बेमौसमी खेती पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में डा0 सुनील कुमार, डा0 दामिनी मौथाणी, डा0 संदीप कुमार, डा0 अनिल शंकवार आदि सहायक प्राध्यापक एवं श्रीमति शुचि गुप्ता भी उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण को सफल बनाने में डा0 मनोज कुमार सिंह, प्राध्यापक, सब्जी विज्ञान द्वारा अहम भूमिका निभाई गई।
