अक्टूबर माह में आयोजित परीक्षाएं      Publish Date : 25/10/2025

                     अक्टूबर माह में आयोजित परीक्षाएं

इसरो आईसीआरबी साइंटिस्ट परीक्षाः

परीक्षा की तिथिः 29 अक्टबर, 2025।

यह परीक्षा दो भागों में आयोजित की जानी है। परीक्षा के भाग ‘क’ में बहुविकल्पीय प्रकार के 80 सवाल और परीक्षा के भाग ‘ख’ में 20 अंकों के 15 सवाल पूछे जाएंगे। परक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंकः

tinyurl.com/45rajucb

 

आईओसीएल जूनियर इंजीनियर परीक्षाः

परीक्षा की तिथिः 31 अक्टूबर, 2025।

परीक्षा का प्रकारः

इस परीक्षा के अन्तर्गत सामान्य ज्ञान और सामान्य योग्यता विषय से 50-50 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए 150 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंकः

tinyurl.com/2ut59uht