
ब्रुसेलोसिस के संक्रमण से पशुओं को बचाएं Publish Date : 21/10/2025
ब्रुसेलोसिस के संक्रमण से पशुओं को बचाएं
आजकल पशुपालन एवं डेयरी के क्षेत्र में ब्रुसेलोसिस नामक संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। इस संक्रमण से भेड़, बकरी, सुअर और गाय जैसे पालतु पशु गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं। ब्रुसेलोसिस एक जीवाणु जनित रोग है, जो ब्रुसेला बैक्टीरिया के कारण होता है।
रोग के लक्षणः
रोग के चलते पशुओं में गर्भपात, कमजोरी, बुखार और उनके दुग्ध उत्पादन में कीम आने के जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
बचाव के उपाय:

- रोग से बचाव के लिए पशुओं का टीकाकरण, पशुशाला की साफ सफाई, संक्रमित पशुओं को अन्य पशुओं से अलग रखना और पशु चिकित्सक से सलाी करना आवश्यक है।
- इसके साथ ही स्वच्छ पानी और संतुलित आहार प्रणाली के माध्यम से पशुओं की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।
