कृषि विश्वविद्यालय में किया गया योग वाटिका का उद्घाटन      Publish Date : 22/06/2025

कृषि विश्वविद्यालय में किया गया योग वाटिका का उद्घाटन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शास्त्री भवन के सामने एक योग वाटिका बनाई गई है, जिसका उद्घाटन कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के. के. सिंह ने किया। इस योग वाटिका में योग की 10 मुद्राएं स्थापित की गई है। योग मुद्राओं के माध्यम से विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थी योग की शिक्षा ले सकेंगे और योग का लाभ उठा सकेंगे।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए कुलपति डॉक्टर के. के. सिंह ने कहा कि योग का महान विज्ञान भारत की धरती से निकलकर विश्व भर में पहुंचा है। उन्होंने बताया कि इस बार योग एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य की जिसको सार्थक करते हुए पूरा विश्वविद्यालय योग में भाव में डूब गया। उन्होंने कहा कि योग से तन और मन स्वस्थ रहता है। योग हमारी भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता की धरोहर है।

देश के कोने-कोने में योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिससे योग की महानता दिखाई दी। उन्होंने बताया यदि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया जाए तो निश्चित रूप से कई रोगों का निदान संभव हो सकता है। योग समाजिक और शारीरिक लाभ के साथ-साथ आध्यात्मिक मजबूती देने का काम भी करता है।

                                           

इस अवसर पर कुलसचिव डॉक्टर रामजी सिंह, निदेशक ट्रेंनिंग प्लेसमेंट डॉ आर. एस. सेंगर, डॉक्टर विवेक धामा, डॉक्टर कमल खिलाड़ी, डॉक्टर रविंद्र कुमार, डॉ बिजेंद्र सिंह, डॉक्टर पंकज कुमार, डॉक्टर जयवीर यादव और डॉक्टर सत्येंद्र खारी आदि लोग उपस्थित रहे।