कृषि विश्वविद्यालय में योग कार्यक्रम      Publish Date : 05/06/2025

                  कृषि विश्वविद्यालय में योग कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत आयोजित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ में आज परिसर में सामुहिक सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षको, कर्मचारियों तथा छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा सामूहिक रूप से परिसर की साफ सफाई की।

                                               

इस कार्यक्रम में सभी को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ0 के0 के0 सिंह ने सभी से आह्वान किया कि नियमित साफ सफाई को हमे अपने दैनिक जीवन का एक जरूरी हिस्सा बनाना चाहिए, इससे न केवल सकारात्मक वातावरण विकसित होता है बल्कि हमारी कार्य क्षमता भी बढ़ती है।

                                         

इस कार्यक्रम का संचालन डॉ0 विपिन कुमार ने किया। इस अवसर पर डा0 रामजी सिंह, कुलसचिव, डॉ0 डी0 के0 सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ0 विवेक धामा, डॉ0 बिजेंद्र सिंह, डॉ0 आर0 एस0 सेंगर, डॉ0 अरविंद राणा, डॉ0 यू0 पी0 शाही, डॉ0 विजय सिंह, इं0 जयवीर, डॉ0 जेनिथा, डॉ0 पंकज, डॉ0 दीपक सिसोदिया, डॉ0 सर्वेश लोधी, रितुल सिंह, विपिन कुमार एवं भारी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।