कृषि विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ का आम चुनाव संपन्न      Publish Date : 24/05/2025

कृषि विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ का आम चुनाव संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज कृषि विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ मेरठ का वार्षिक आम चुनाव वर्ष 2025-27 के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ संपन्न किया गया, जिसमें डॉक्टर लोकेश गंगवार प्राध्यापक कृषि महाविद्यालय एवं डॉ रचना वर्मा प्राध्यापक पशु चिकित्सा महाविद्यालय, चुनाव अधिकारी के रूप में नामित किए गए थे। उक्त दोनों चुनाव अधिकारी गणों ने चुनाव को शांति पूर्वक पूर्ण निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया।

                                                

यह कार्यक्रम जब प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वित्तीय नियंत्रक पंकज कुमार चतुर्वेदी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रविंद्र कुमार अधिष्ठाता जैव प्रौद्योगिकी द्वारा की गई। इस बार चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु राकेश कुमार सेन महामंत्री, सुरेश कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष, विकास उपाध्यक्ष द्वितीय, प्रदीप कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, चंद्रपाल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए एवं संरक्षक के रूप में मनोज कुमार सेंगर को नामित किया गया है। 

चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रदीप सिंह, हरवीर सिंह, विनय प्रताप सिंह, रुचि गुप्ता, संजय गुप्ता, नरेंद्र नाथ उपाध्याय, विकास सिरोही तथा अन्य सदस्यों ने रूप से भाग लिया।