कृषि विश्वविद्यालय में डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई      Publish Date : 14/04/2025

कृषि विश्वविद्यालय में डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई

आज दिनाँक 14.04.2025 को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के वेटरनरी क्लीनिकल सभागार में भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम सरस्वती वंदना के साथ बाबा साहब के चित्र पर अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया।

                                 

कार्यक्रम के अध्यक्षीय संबोधन में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 के0 के0 सिंह ने बाबा साहब के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज के अंदर फैली कुरीतियों के निवारण के लिए पुरजोर आवाज उठाई तथा महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक न्याय, राष्ट्र धर्म के मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से उठाते हुए समाज को नई दिशा प्रदान की तथा भारतीय संविधान के निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान एवं हितों की रक्षा का समावेश किया, उनका जीवन हम सब के लिए अनुकरणीय है।

                               

इस अवसी पर कुलसचिव डॉ0 रामजी सिंह ने कार्यक्रम के स्वागत भाषण में बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के शोषित एवं वंचित वर्ग के उत्थान में लगा दिया। डॉ0 रविन्द्र कुमार ने कहा कि डाँ0 अम्बेडकर ने शिक्षा एवं राष्ट्र धर्म को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी। इस अवसर पर विश्वविधालय के छात्रों कार्तिकेय द्विवेदी, अतुल सिंह एवं अम्बिका सिंह आदि ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये तथा विश्वविद्यालय के छात्रों के द्वारा मा0 कुलपति डॉ0 के0 के0 सिंह को भारतीय संविधान की एक प्रति भेट की।

                             

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ0 विपिन कुमार ने किया। अंत मे अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ0 डी0 के0 सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ0 विवेक धामा, डॉ0 मनीष शुक्ला, डॉ0 बी0 पी0 ध्यानी, इं0 जयवीर सिंह, इं0 दीपक सिसोदिया, डॉ0 पी0 के0 सिंह, डॉ0 कमल खिलाड़ी, डॉ0 यू0 पी0 शाही, डॉ0 सतेंद्र कन्नौजिया, डॉ0 सत्यप्रकाश, डॉ0 वैशाली, डॉ0 विनीता, डॉ0 गजे सिंह एवं विश्वविधालय के अन्य शिक्षकगण, कर्मचारीगण सहित 300 से अधिक छात्र एव छात्राओ ने प्रतिभाग किया।