अक्षरधाम कॉलोनी में सुंदरकांड ग्रुप की महिलाओं द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन      Publish Date : 16/03/2025

अक्षरधाम कॉलोनी में सुंदरकांड ग्रुप की महिलाओं द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

अक्षरधाम कॉलोनी में महिला सुंदरकांड ग्रुप के तत्वाधान में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रुप के सभी सदस्यों ने खूब गुलाल उड़ाया। इसके डांस के साथ-साथ मस्ती भी खूब की और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं एवं बधाईयां प्रदान की।

                                     

इस कार्यक्रम में अनामिका भल्ला, बबीता चौधरी, ममता, भावना, पुष्पा, ज्योति, पिंकी, सरिता सेंगर, अंजना गौतम, कांति पांडे, मीनाक्षी चौहान, निशि आहूजा, कमलेश, पूनम, कविता, विजय जैन, शकुंतला गौतम, सविता, श्वेता, ममता गौतम, अंजलि, सुषमा चौहान, सरिता गर्ग, नीलम गुप्ता, आराधना चौधरी, आशा, राखी बंसल और अंजलि आदि के समेत समस्त महिलाएं उपस्थिति रही।