कृषि विश्वविद्यालय में 21 दिवसीय विंटर स्कूल प्रारंभ      Publish Date : 18/02/2025

        कृषि विश्वविद्यालय में 21 दिवसीय विंटर स्कूल प्रारंभ

                                                                                             मोदीपुरमः - 18.02.2025

                                                                       

आज दिनांक 18.02.2025 को आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग, कृषि महाविद्यालय, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ के सभागार में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा वित पोषित 21 दिवसीय विन्टर स्कूल “बीज क्षेत्र में कृषि उद्यमिता विकास” जो दिनांक 18 फरवरी से 10 मार्च, 2025 तक होगा का उद्घाटन माननीय कुलपति जी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें विभिन्न राज्यों जैसे कर्नाटक, राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश के 24 वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ माननीय कुलपति डा0 के0 के0 सिंह, कुल सचिव, डा0 रामजी सिंह, अधिष्ठाता कृषि, डा0 विवेक धामा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के निदेशक डा0 एल0 के0 गंगवार के द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। डा0 विवेक धामा, अधिष्ठाता कृषि द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय कुलपति जी एवं अन्य अतिथियों तथा विभिन्न राज्यों से आए 24 प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्रोफेसर एल0 के0 गंगवार के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई, जिसमें उन्होंनें बताया कि विषय से सम्बन्धित देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों का लाभ प्रतिभागियों को देने के उद्देश्य से उनकी विशेषज्ञता पर भाषण कराए जाएंगे तथा प्रयोगात्मक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ साथ विभिन्न संस्थानों का भ्रमण भी कराया जाएगा। माननीय कुलपति जी के द्वारा आयोजक समिति को ऐसा कार्यक्रम विश्वविद्यालय में कराने हेतु प्रोत्साहित किया साथ ही उन्होंनें अपेक्षा की कि प्रतिभागियों को प्रशिक्षण विषय से सम्बन्धित नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराई जाए। माननीय कुलपति जी ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान बीज क्षेत्र में उद्यमिता के विषय में प्राप्त नवीनतम तकनीकी की जानकारी से अपने संस्थानों में जाकर किसानों के हित में कार्य करने की भी अपेक्षा की। कार्यक्रम का संचालन डा0 शिवानी साहू, सहायक प्राध्यापक के द्वारा किया गया।

                                                                 

तकनीकी सत्र में कुल 04 लेक्चर क्रमशः डा0 एल0 के0 गंगवार द्वारा बीज क्षेत्र में उद्यमिता विकास की सम्भावनाएं एवं चुनौतियां, डा0 राहुल देव पाण्डेय, निदेशक, कृषि प्रबंधन संस्थान, द्वारा सीड इंडस्ट्री में उद्यमिता के अवसर, डा0 एस0 के0 सिंह, विश्वविद्यालय के बीज विधायन संयंत्र एवं डा0 एस0 के0 लोधी द्वारा बासमती धान के गुणवत्ता युक्त बीज विधायन एवं नमूना एकत्रीकरण के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कराई गई।

कुल सचिव, डा0 रामजी सिंह ने मुख्य अतिथि डा0 के0 के0 सिंह कुलपति तथा अन्य अतिथियों, प्रतिभागियों तथा आयोजक समिति का धन्यवाद ज्ञापन पारित किया गया।