
40 करोड़ रूपये की बिकी भारतीय नस्ल की गाय Publish Date : 07/02/2025
40 करोड़ रूपये की बिकी भारतीय नस्ल की गाय
भारतीय नस्ल की एक गाय ने एक नीलामी में दुनिया की सबसे महंगी गाय होने का नया रिकार्ड बनाकर सभी को हैरान कर दिया। टीओआई के अनुसार, ब्राजील के मिनास गैरेस में हुई नीलामी में इस गाय को 40 करोड़ रूपये की चौंका देने वाली कीमत में खरीदा गया है।
नेल्लोर नस्ल की इस गाय का नाम वियाटिना-19 है। इस गाय का वजन 1101 किलोग्राम है, जो गाय की इस नस्ल की अन्य गायों के औसत वजन का लगभग दोगुना है। इस गाय को मिस साउथ अमेरिका का खिताब भी मिल चुका है।