कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित किसान मेला का दूसरा दिन      Publish Date : 17/10/2024

    कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित किसान मेला का दूसरा दिन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ में 16 से 18 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किसान मेला के अन्तर्गत पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के द्वारा 16 और 17 अक्टूबर 2024 को अखिल भारतीय पशु प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का समापन हुआ। पशु प्रदर्शनी में विभिन्न श्रेणियों के कुल 73 पशुओं का पुजीकरण कराया गया, जिसमें 43 पशु राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए एवं 30 पशु अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया।

                                                                

पशु सौन्दर्य प्रतियोगिता में देशी एवं शंकर नस्ल के सांड़, देशी एवं संकर नस्ल की गाय, दो दांत की बिना ब्याई बछड़ी, बिना दूध देने वाली गाय, दूध देने वाली गाय, संकर गाय, मुर्श्रा नस्ल की भैंस, चैम्पियन ऑफ चैम्यिन समेत कुंल 25 श्रेणियों के अन्तर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। अखिल भारतीय देशी नस्ल के सांड़ में (उप श्रेणी चार दांत से ऊपर) अनूपगढ़ से आए पशु पालक विनोद की साहीवाल गाय प्रथम स्थान के लिए चयनित की गई। उत्तर प्रदेश देसी नस्ल सांड़ में (उप श्रेणी चार दांत से ऊपर) में मोदीनगर से आए पशु पालक उमंग अहलावत की साहिवाल गाय प्रथ्रम घोषित की गई। उत्तर प्रदेश देसी नस्ल श्रेणी (दो दांत से ऊपर बिना ब्याई बछड़ी) प्रतियोगिता में अर्जुन कुमार की बछड़ी प्रथम घोषित की गई।

                                                            

इसके अतिरिक्त पशु पालक सुरेन्द्र कुमार (निवासी गाँव पबरसा), अजय सिंह गाँव मदीना, रोतक हरियाणा, सुनील यादव, विशाल, निशांत कुमार, के पशुओं को भी विभिन्न श्रेणियों के अन्तर्गत प्रथम घोषित किया गया।

                                                                   

मुर्रा नस्ल की भैंसों की विभिन्न श्रेणियों में पशुपालक सुभाष सिंह, महेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, राहुल कुमार, हितेश, नितिन राणा, दिंकुर गिल्ल, नरेन्द्र और नितिन डांगी के पशुओं ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। विराट, विद्यायक, अनमोल, प्रीता, रानी, उम्मीद, शेरू, श्रुति इत्यादि मुर्रा नस्ल के पशु, पशु प्रदर्शनी के आकर्षण का केन्द्र रहे। नागोर से आए संजय चौहान के बैलों की जोड़ी भी आकर्षण का कन्द्र रही और अपनी श्रेणी में यह जाड़ी प्रथम घोषित की गई।

पशु पाले पद्मश्री नरेन्द्र सिंह का मुर्रा नस्ल का विधायक नाम का झोटा (भैंसा) ओवसरऑल चैम्पियन घोषित किया गया।