एलआईसी ऑफ इंडिया की इंटर्नशिप      Publish Date : 09/10/2024

                       एलआईसी ऑफ इंडिया की इंटर्नशिप

भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से वर्ष 2024 के लिए भर्ती सलाहकार इंटर्न के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह एक पूर्णकालिक इंटर्नशिप प्रोग्राम है। इसकी अवधि छह माह निर्धारित की गई है। आवेदकों के पास बेहतर संचार कौशल होना चाहिए।

                                                              

इंटर्नशिप के दौरान आवेदकों को संभावित ग्राहकों को कॉल करने और उन्हें एलआईसी एजेंसी के लाभों के बारे में बताने, फॉलो-अप लेने और मीटिंग निर्धारित करने व नए लोगों को संगठन से जोड़ने का मौका मिलेगा। चयनित अभ्यर्थी को प्रतिमाह 28,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त इंटर्न को प्रदर्शन-आधारित प्रति बिक्री 1,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार अपनी अर्हता की जांच करते हुए एलआईसी के आधिकारिक लिंक tinyurl.com/2jubd287 पर जाकर 02 नवंबर, 2024 तक आनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।