ततैंया (बर्र) एक लाभकारी जीव      Publish Date : 07/10/2024

                           ततैंया (बर्र) एक लाभकारी जीव

कृषि मित्र, यह जीव बड़ा ही काम का जीव है। खेत की लट/लार्वा को पकड़कर अपने छत्ते में ले जाकर यह अपने बच्चों के लिए रख देता हैं और इसी के दौरान फूलों का परागण भी हो जाता हैं। वैसे यह जीव अप्रैल से ही दिखना शुरू हो जाते हैं और सितंबर तक खूब दिखाई देते हैं। लेकिन अब लगातार गर्म होती धरती का प्रभाव बहुत जगह नजर आया।

                                                                    

जहां तापमान 45 डिग्री से ज्यादा 7 से 10 दिन तक रहा और उसके बाद लगातार 3 माह बरसात से और बाकी कसर मोबाइल तरंगों ने पूरी कर दी। कुछ मित्रों ने जवाब दिया है कि उनके और मेरे स्वयं के निरीक्षण में भी कई जगह इनकी संख्या में बहुत कमी आई है। कई और मित्र जीव भी कम हुए हैं।

                                                                

कुछ नए और घातक कीट बन रहे हैं और यह कीट किसी एक ही फसल के ऊपर निर्भर न रहकर एक साथ कई फसलों पर आक्रमण कर रहे हैं। आप अपने खेत और आसपास मित्र कीटों की संख्या देख आप अनुमान लगा लीजिए कि खेती और हम कितने समय तक और रहेंगे इस धरती पर।