कृषि विश्वविद्यालय में अनुभूति 2024 कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन      Publish Date : 03/10/2024

कृषि विश्वविद्यालय में अनुभूति 2024 कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन

                                                                    

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अपने 24 वें स्थापना दिवस के अवसर पर अनुभूति 2024 कल्चरल प्रोग्राम का शाम को आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन रानी लक्ष्मी बाई कृषि केंद्रीय विश्वविद्यालय झांसी के कुलाधिपति प्रोफेसर पंजाब सिंह एवं कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के के सिंह द्वारा किया गया। अनुभूति 2024 नामक कल्चर प्रोग्राम को गांधी हाल में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉक्टर डी के सिंह द्वारा किया गया। इस प्रोग्राम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई 15 तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के सातों कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने काफी संख्या में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

                                                                 

कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के के सिंह ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा छात्रों के संपूर्ण विकास में पढ़ाई के साथ-साथ कल्चरल एक्टिविटी में भाग लेना भी बहुत जरूरी है। जिससे उनका ओवरऑल विकास हो सके्। इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेने से छात्रों का कॉन्फिडेंस बढ़ता है।

                                                             

छात्रों की प्रस्तुत के अनुसार उनको प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा सम्मानित किया गया।

इस दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉक्टर डी के सिंह, कुल सचिव प्रोफेसर रामजी सिंह, निदेशक ट्रेंनिंग प्लेसमेंट प्रोफेसर आर एस सेंगर, प्रोफेसर पी के सिंह, प्रोफेसर बी पी ध्यानी, प्रोफेसर कमल खिलाड़ी, प्रोफेसर देवाशीष राय, डॉ देश दीपक, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉक्टर शिवानी साहू, डॉ अजीत कुमार सिंह, डॉक्टर जितिन, एम वी सी पी  सिंह,  एवं रितुल सिंह जनसंपर्क अधिकारी आदि एवं 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने इस रंगारंग कार्यक्रम में भाग लिया।