प्रेस-विज्ञप्ति

                                                   प्रेस-विज्ञप्ति

                                                                       

आज दिनाँक 26 जुलाईं, 2024 को 70 यू0पी0 वाहिनी, आज दिनांक 26 जुलाई 2024 को 70 यू0पी0 वाहिनी, एन0सी0सी0, मेरठ के तत्वाधान में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मोदीपुरम मेरठ की एन0सी0सी0 इकाई द्वारा कारगिल विजय दिवस (रजत जयंती महोत्सव) के अवसर पर देश के बहादुर सैनिकों की बहादुरी के सम्मान और स्मृति में गौरव और वीरता पर एक लैक्चर का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के सभी कैडेटस के द्वारा शहीद हुये वीरों की याद में मौन रखा गया तथा एक रैली निकालकर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर मोमबत्तियॉ जलायी गयी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के एन0सी0सी0 प्रभारी लेफ्टिनेंट (डा0) अहमद फहीम ने छात्रों को ऑपरेशन विजय में भाग लेने वाले सैनिकों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। कार्यक्रम में लगभग 15 एन0सी0सी0 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।