नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ अशोक कटारिया का स्वागत किया गया

नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ अशोक कटारिया का स्वागत किया गया

                                                                           

अक्षरधाम कॉलोनी के निवासियों के द्वारा मेरठ जिले के नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ डॉक्टर अशोक कटारिया का उनके घर पर जाकर स्वागत किया। डॉक्टर अशोक कटारिया ने आज सीएमओ का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर डॉक्टर कटारिया ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगी। सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केदो में और बेहतर तरीके से मरीजों को इलाज मिल सके, वह इसकी कोशिश करेंगे।

आयुष्मान भारत योजना को बढ़ाया जाएगा और जिन लोगों के गोल्डन कार्ड नहीं बन पाए हैं उनके गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे, जिससे सभी लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।

नए सीएमओ का निवास अक्षरधाम रुड़की रोड कॉलोनी में ही था तो यहां के निवासियों ने आज उनके घर पर जाकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

                                                                       

इस अवसर पर रवि चौधरी, डॉक्टर आर एस सेंगर, दिग्विजय सिंह चौहान, नरेंद्र चौधरी, कपिल बंसल, नरेश गुप्ता, एल के जैन, जय कुमार गौतम, संजय जैन, अनुपम महेश्वरी, डॉ दिव्यांशु सेंगर, विक्की शर्मा, विवेक शर्मा, कमल चौहान और फुरकान अली आदि सभी लोग लोग शामिल रहे।