कृषि विश्वविद्यालय के एन एस एस छात्रों के द्वारा राहगीरों का पिलाया गया शरबत      Publish Date : 22/06/2024

कृषि विश्वविद्यालय के एन एस एस छात्रों के द्वारा राहगीरों का पिलाया गया शरबत

                                                                                        

उद्यान महाविद्यालय के एन एस एस के छात्रों द्वारा सामाजिक कार्यो की भावना के दृष्टिगत भीषण गर्मी से बचाव हेतु विश्वविद्यालय के द्वार पर राहगीरों को शरबत पिलाया गया। डॉ0 आर0 एस0 सेंगर, कार्यक्रम समन्वयक के मार्गदर्शन एवं डॉ0 विपिन कुमार, कार्यक्रम अधिकारी, के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ0 बिजेंद्र सिंह, अधिष्ठाता उद्यान महाविद्यालय, डॉ0 नेहा चौधरी एवं डॉ0 अरविंद कुमार ने छात्रों के कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमो से छात्रों के अंदर भाईचारे एवं सेवा की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम के आयोजन में लक्ष्य, नयन, रतन, नमन, ऋषभ, अनुपम, आकाश, मान्या, स्वेता, शुभी आदि छात्रों का विशेष सहयोग रहा।