उत्तर प्रदेश में मॉनसून कब तक

                           उत्तर प्रदेश में मॉनसून कब तक

                                                                                                                                                     डॉ0 आर. एस. सेंगर एवं डॉ0 रेशु चौधरी

आखिर यूपी में कब खत्म होगा इस भीषण गर्मी का कहर? आईएमडी ने घोषित की मॉनसून की तारीख-

उत्तर प्रदेश में भीषण और चिलचिलाती गर्मी का दौर जारी है। हालात ऐसे हैं कि लोग अपने घरों में कैद होने पर मजबूर हो गए हैं और उनका घरों से बाहर निकलना दूभर हो रहा है।

                                                                         

उत्तर प्रदेश में भीषण और चिलचिलाती गर्मी का दौर जारी है। हालात ऐसे हैं कि लोग अपने घरों में कैद होने पर मजबूर हो गए हैं, ऐसे में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि प्रातः काल से आसमान से आग बरसने लगती है। ऐसे में लोगों के मन में अब अहम सवाल यही है कि गर्मी का यह सितम और कब तक जारी रहेगा और सूबे में मॉनसून की कब तक एंट्री हो सकती है।

भारतीय मौसम विभाग (आई एम डी) के अनुमान के अनुसार, 26 मई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के दोनों ही हिस्सों में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में मॉनसून कब आने की सम्भावना है?

                                                                                 

मौसम प्रभारी मोहम्मद दानिश ने बताया कि आने वाले समय में हीट वेव का असर और बढ़ेगा। मॉनसून की जानकारी देते हुए मोहम्मद दानिश ने बताया कि ‘मॉनसून सबसे पहले केरल में आता है और अनुमान के अनुसार मॉनसून 30 मई को केरल में दस्तक दे देगा और इसके बाद ही हम प्रदेश में मॉनसून की स्थिति मॉनिटर कर पाते हैं कि इस बार मॉनसून की क्या स्थिति बन रही है और यह प्रदेश में कब तक दस्तक दे सकता है। हालांकि सम्भावाना यह है कि 20 जून तक मॉनसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है।

इन जिलों में जारी हुए लू का अलर्ट

                                                                         

26 और 27 मई को यूपी के कई जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, नोएडा, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, औरैया, झांसी महोबा, ललितपुर और प्रतापगढ़ में लू चलने की संभावना है। यहां की रातें भी गर्म होंगी। इसके साथ ही 28 मई को आईएमडी ने हीटवेव का रेड अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान आगरा, अलीगढ़, मथुरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, इटावा, जालौन और हमीरपुर में भीषण लू का असर देखने को मिलेगा।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।