टेली एग्रीकल्चर किसान एवं कृषि वैज्ञानिक संवाद का आयोजन

          टेली एग्रीकल्चर किसान एवं कृषि वैज्ञानिक संवाद का आयोजन

दिनाँक 24/05/024 को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के माध्यम से आयोजित किए जाने वाले कृषक-वैज्ञानिक टेली एग्रीकल्चर संवाद की श्रंखला के अन्तर्गत विश्वविद्यालय के सहारनपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के नॉगल ब्लॉक के अन्तर्गत ग्राम बढ़ेड़ी कोली के पशुपालकों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया गया। इस टेली संवाद कार्यक्रम का का आयोजन विश्वविद्यालय के माननीय कुलपित महोदय डॉ0 के. के. सिंह जी की अध्ययक्षता में आयोजित किया गय।

                                                                      

निदेशक प्रसार डॉ0 पी. के. सिंह के दिशा-निदेर्शन में विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा विडियो कॉल के माध्यम से जनपद सहारनपुर के किसानों के साथ सजीव वार्ता की गई। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के द्वारा जनपद सहारनपुर के पशुपालकों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद सहारनपुर के 50 से अधिक पशुपालकों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम के दौरान कृषकों के द्वारा अपनेी अपनी समस्याओं से सम्बन्धित अलग अलग प्रश्न पूछे गये। इस दौरान श्री मैनपाल, पद्मश्री सेठपाल सिंह, श्री राजवीर सिंह एवं श्री बाबूराम सिंह आदि किसानों ने खुरपका, मुँहपका एवं थनैला आदि रोगों के विषय में जानकारी प्राप्त की

                                                              

    इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ के रूप में अधिष्ठाता पशु चिकित्सा महाविद्यालय, डॉ0 राजीव सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ0 अमित कुमार, डॉ0 मौ0 आमिर खान, प्राध्यापक, नरेश चन्द्र, प्राध्यापक, डॉ0 विपुल ठाकुर, सहा0 प्राध्यापक, डॉ0 मनोज कुमार सिंह, सहा0 प्राध्यापक, डॉ0 एम0 वी जितिन, सहा0 प्राध्यापक, डॉ0 आशुतोष त्रिपाठी, सहा0 प्राध्यापक एवं डॉ0 अजित कुमार, सहा0 प्राध्यापक, आदि ने पशु पालकों के प्रश्नों का उत्तर देने के साथ साथ सरकार के द्वारा उनके लिए संचालित योजनाओं एवं वैज्ञानिक तकनीकी के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के अन्तर्गत निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, डॉ0 आर. एस. सेंगर, प्राध्यापक डॉ0 पी. के. सिंह, प्राध्यापक डॉ0 के. जी. यादव, प्राध्यापक डॉ0 एस. के. त्रिपाठी एवं श्री मनोज सेंगर और श्री वी. पी. सिंह आदि कर्मचारी भी उपस्थित रहे।