
एक हजार अरब पेड़ों से जलवायु परिवर्तन रुकेगा Publish Date : 29/05/2025
एक हजार अरब पेड़ों से जलवायु परिवर्तन रुकेगा
दुनिया की प्रत्येक सजीव अथवा निर्जीव वस्तु पर जलवायु परिवर्तन काफी बुरा असर पड़ रहा है। इससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। गर्मियों में ज्यादा गर्मी पड़ रही है और सर्दियों में ज्यादा सर्दी। बारिश असामान्य तरीके से हो रही है। वैज्ञानिको ने कहा है कि एक हजार अरब पेड़ लगाकर जलवायु परिवर्तन को रोका जा सकता है, उन्होंने इसे सबसे प्रभावी तरीका बताया है। जर्नल साइंस के नए अध्ययन के अनुसार, दुनिया भर में लाखों पेड़ लगाना जलवायु संकट से निपटने का सबसे सस्ता और कारगर तरीका होगा।
पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं, जो ग्लोबल वार्मिंग में योगदान देता है। इसलिए दुनिया भर में पेड़ लगाकर उत्सर्जन को काफी कम किया जा सकता है।
दो तिहाई कम हो सकता है कार्बन उत्सर्जनः
अमेरिका जितने क्षेत्रफल में पेड़ लगाने से कार्बन उत्सर्जन को दो तिहाई तक कम किया जा सकता है। इस अध्ययन के मुताबिक, अगर आने वाले दशकों में इतने पेड़ लगाए जाएं तो ये 830 अरब टन कार्बन डाई ऑक्साइड को सोख सकेंगे।
अमेरिका के क्षेत्रफल के बराबर जगह चाहिए
वैज्ञानिकों ने गूगल मैप की मदद से यह पता लगाया है कि इतने पेड़ लगाने के लिए अमेरिका के क्षेत्रफल के बराबर यानी 96.3 लाख वर्ग किलोमीटर जगह होनी चाहिए। वैज्ञानिकों ने बताया कि दुनिया में पेड़ लगाने के लिए इतनी खाली जगह मौजूद है।
इन देशों में वनीकरण को सबसे ज्यादा जगह
रूस, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और चीन में वनीकरण के लिए सबसे ज्यादा जगह है। अध्ययन का नेतृत्व करने वाले जीन-फ्रेंकोइस बास्टिन ने बताया कि दुनिया में एक हजार अरब पेड लगाने की जगह है। बढ़ाया जा सकता है।
यह होगा फायदा
पेड़ लगाने का फायदा जल्दी ही दिखने लगेगा क्योंकि पेड़ युवा अवस्था में ज्यादा तेजी से हवा से कार्बन डाई ऑक्साइड को सोखते है।