
गन्ना की किस्म – Co-15023: किसानों के लिए आसान जानकारी Publish Date : 27/10/2025
गन्ना की किस्म – Co-15023: किसानों के लिए आसान जानकारी
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
किस्म का नाम: Co-15023
तैयारी का समय: 8–10 महीने में कटाई के लिए तैयार।
पैदावार: करीब 70–90 टन प्रति हेक्टेयर।
चीनी की मात्रा: 13–15% तक।
रोग सुरक्षा: लाल सड़न (Red rot) और स्मट (Smut) रोग से बचाव।
मिट्टी: हल्की से मध्यम जमीन में भी अच्छी फसल।
किसानों को लाभ:
- फसल जल्दी तैयार होकर समय पर पैसा मिलता है।
- खेत खाली कर दूसरी फसल (गेहूं, चना आदि) ली जा सकती है।
- ज्यादा गन्ना और ज्यादा चीनी – किसान और शुगर मिल दोनों फायदा।
- रोग कम लगते हैं, इसलिए खर्च भी कम होता है।
- देर से बोने पर भी अच्छी उपज।
नतीजा: Co-15023 किस्म तेज़, मीठी और फायदेमंद है, किसानों के लिए एक बढ़िया चुनाव।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
