
गन्ना प्रजाति को0-0118 और को0-5011 में अंतर Publish Date : 26/02/2025
गन्ना प्रजाति को0-0118 और को0-5011 में अंतर
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
क्र. सं. |
को0-0118 |
को0-5011 |
1. |
को0-0118 गन्ने की एक अगेती प्रजाति है। |
को0-5011 यह एक सामान्य प्रजाति होती है। |
2. |
पत्र फलक (लीफ ब्लेड): चौड़ा, गहरा हरा और झुकी हुई अवस्था में होती हैं। |
पत्र फलक (लीफ ब्लेड): लीफ का रंग हरा एवं यह मध्यम चौड़ी होती हैं। |
3. |
पत्र कंचुक (लीफ शीथ): इस पर हल्के कांटें होते हैं और आलिन्द कर्ण दन्ताकार के होते हैं। |
पत्र कंचुक (लीफ शीथ): बैंगनी रंग की होती है जो बीच में से फटी हुई होती हैं। |
4. |
तना (स्टेम): इसका गन्ना सीधा, लम्बा, ठोस, मोटा और धूसर बैंगनी रंग का होता है और इसकी पत्तियां स्वतः ही छूट जाती हैं। |
तना (स्टेम): तने का रंग हल्का पीला या बैंगनी रंग का होता है जो आकार में बेलनाकार होता है। |
5. |
पर्व (इंटरनोड): अभि शंकु आकार वाले, आकार माध्यम जिसमें कुडमल प्रसीता अनुपस्थित होती है। |
पर्व (इंटरनोड): दोनों तरफ सक उभरी हुई होती हैं और हल्का बड रिंग होता है। |
6. |
कुडमल (बड): इसकी बड मध्यम आकार की गोल होती है जबकि इसमें स्फार उपस्थित होती है। |
कुडमल (बड): गोलाकार, उभरी हुई तथा हल्का बड रिंग होता है। |
7. |
बड ग्रूब: यह उपस्थित होता है। |
बड ग्रूब: यह अनुपस्थित होता है। |
8. |
आइवरी मार्क: इस प्रजाति में आइवरी मार्क अनुपस्थित होता है |
आइवरी मार्क: इस प्रजाति में आइवरी मार्क उपस्थित होता है |
9. |
- |
औरिकल: एक तरफ हल्का खण्ड़ाकार, लेकिन मोटी तो दूसरी ओर से दन्ताकार होती है। |
लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।