
सरसों की बुवाई का समय शुरू, किसान देरी न करें Publish Date : 13/10/2026
सरसों की बुवाई का समय शुरू, किसान देरी न करें
सरसों की बुवाई का समय शुरू हो गया है। किसान 20 अक्टूबर तक कर सकते हैं। बुवाई शाम चार बजे के बाद करें, क्योंकि दिन में तापमान अधिक होने से अंकुरण प्रभावित होता है। सरसों की खेती से कम लागत में अच्छी कमाई देती है। इस समय सरसों का भाव 7500 रुपये प्रति कुंतल हैं।
डीआरएमआर 1165-40, सुरेखा, आरएच 749, आरएच 725 सरसों की उन्नतशील प्रजातियां हैं। एक एकड़ खेत के लिए एक से सवा किलोग्राम बीज पर्याप्त होता है। सल्फर पांच किलोग्राम प्रति एकड़ की दर बुवाई के समय अवश्य करें। दोपहर में फसल की बुवाई न करें। इससे किसी जगह बीज जमता है, किसी जगह नहीं।

बुवाई के 15-20 दिन बाद निराई कर पौधों के बीच में उचित दूरी बना लें। पहली सिंचाई बुवाई के 35-38 दिन बाद करें। पहली सिंचाई के बाद सरसों की फसल में फूल के लिए कली निकली है तो उसे तोड़ दें। इससे ज्यादा शाखाएं निकलती हैं।
इस सम्बन्ध में हमारे कृषि विशेषज्ञ डॉ0 आर. एस. सेंगर ने किसानों को सलाह दी है कि सरसों की बुवाई जितना जल्दी हो सकें, करें ताकि पाला और कोहरा पड़ने से पहले फली बन जाए। कोहरे के समय फूल निकलेगा तो फली कम बनेगी। इससे पैदावार कम हो जाती है। सरसों का बाजार में अच्छा भाव मिलता है। इसलिए किसान इस पर अधिक ध्यान दें।