
भारत से किया जाएगा पच्चीस लाख टन अतिरिक्त गेहूं निर्यात Publish Date : 21/04/2026
भारत से किया जाएगा पच्चीस लाख टन अतिरिक्त गेहूं निर्यात
सरकार ने 25,000,00 टन अतिरिक्त गेहूं निर्यात को मंजूरी दी है, इसके साथ ही अब कुल 50,000,00 टन गेहूं और 1000000 टन गेहूं उत्पादों के निर्यात की अनुमति मिल गई है। सरकार के इस कदम से किसानों के उत्पाद की उचित कीमत मिल सकेगी।

खाद्य मंत्रालय ने कहा कि अच्छी फसल की संभावना और गेहूं के पर्याप्त भंडार को देखते हुए अतिरिक्त निर्यात की अनुमति दी गई है। इससे न सिर्फ किसानों को कम दाम पर फसल बेचने की मजबूरी से छुटकारा मिलेगा, बल्कि घरेलू बाज़ार में कीमतों में स्थिरता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। कृषि मंत्रालय के दूसरे अग्रिम अनुमान के मुताबिक देश का गेहूं उत्पादन 2025 -26 फसल वर्ष में 12.02 करोड़ टन रहने का अनुमान है, रवी 2026 सीजन में गेहूं का रकबा पिछले साल के 3.28 करोड़ हेक्टेयर से बढ़कर 3.34 करोड़ हेक्टेयर हो गया है।
