कृषक हित में बड़ा कदम      Publish Date : 17/04/2026

             कृषक हित में बड़ा कदम

चंद्रशेखर कृषक उप समिति द्वारा “कृषक वैज्ञानिक संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के बीच सीधे संवाद की पहल की गई।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती, नई तकनीकों और उन्नत बीजों की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर, प्रसार निदेशक प्रो0 डॉ0 वीo केo त्रिपाठी ने किसानों को फसल उत्पादन बढ़ाने, मिट्टी की जांच, जैविक खेती और कीट प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

                               

वहीं किसानों ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं और उनके समाधान पर चर्चा की गई। इस पहल से किसानों को नई सोच और तकनीकी जानकारी मिली, जिससे उनकी खेती और आय में सुधार की उम्मीद है। यह किसान और विज्ञान का संगम—समृद्ध खेती की की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।