चीनी का उत्पादन गत वर्ष से इस वर्ष नौ प्रतिशत अधिक      Publish Date : 09/04/2026

चीनी का उत्पादन गत वर्ष से इस वर्ष नौ प्रतिशत अधिक

देश में इस साल चीनी उत्पादन 31 मार्च तक 271.20 लाख टन पहुंच गया है, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 9% अधिक है।

हालांकि, उत्तर प्रदेश में पहली बार इस सीजन में गन्ने के उत्पादन में गिरावट देखने को मिली है। जबकि कुछ इलाकों में गन्ने की पैदावार 30% तक कम होने की शिकायतें भी आई हैं। शुरुआत में गन्ने का उत्पादन अधिक था, लेकिन जनवरी के बाद इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई और मार्च तक यह गिरावट करीब 13% तक पहुंच चुकी थी।

                          

उत्तर प्रदेश में अब तक 87.45 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ है, जो पिछले साल के लगभग बराबर है। जबकि कई चीनी मिलें बंद भी हो चुकी हैं और कुछ ही मिलें अभी चल रही हैं, जो जल्द बंद हो सकती हैं।

वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र और कर्नाटक में चीनी उत्पादन बढ़ा है। महाराष्ट्र में करीब 24% और कर्नाटक में 17% अधिक चीनी का उत्पादन हुआ है।