
केन्द सरकार के द्वारा खरीफ सीजन के लिए खाद आपूर्ति की तैयारी Publish Date : 05/04/2026
केन्द सरकार के द्वारा खरीफ सीजन के लिए खाद आपूर्ति की तैयारी
खरीफ सीजन-2026 के लिए सरकार ने खाद Fertilizer’s को लेकर अब इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। राज्यों के साथ मिलकर उनकी असली जरूरत का आकलन किया गया है, जिसमें कुल 390.54 लाख टन खाद की जरूरत बताई गई है। इसमें से करीब 180 लाख टन (लगभग 46 प्रतिशत) देश में पहले से ही उपलब्ध है।

30 मार्च 2026 को केंद्र और राज्यों की बैठक में खाद के सही इस्तेमाल और समय पर सप्लाई पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही खाद की कालाबाजारी को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई गई और इसके लिए गांव स्तर पर समितियां बनाई जा रही हैं।
साथ ही नैनो और बायो फर्टिलाइजर को बढ़ावा दिया जा रहा है। मध्य प्रदेश, हरियाणा और तेलंगाना में खाद बिक्री को किसान डेटा से जोड़ा गया है और 19 अन्य राज्यों में किसान आईडी बनाने का काम शुरू हो चुका है।
