बागवानों की आमदनी का जरिया बनेंगे सेब के पत्ते      Publish Date : 29/03/2026

बागवानों की आमदनी का जरिया बनेंगे सेब के पत्ते

सेब के पत्तों के कचरे से बने कार्बन क्वांटम डॉट्स धातुओं को जंग से बचाने का शानदार और पर्यावरण-अनुकूल तरीका साबित हो सकते हैं। एक नए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने सेब के सूखे पत्तों से बने इन कार्बन कणों (कार्बन क्वांटम डॉट्स) का 'इस्तेमाल करके तांबे पर 96.2% तक जंग रोकने का दावा किया है। आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले जंग-रोधी केमिकल जहरीले होते हैं और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन, सेब के पत्तों से बने ये कार्बन कण इको-फ्रेंडली होने के साथ ही सस्ते भी होते हैं। यह रिसर्च नगालैंड यूनिवर्सिटी और बीजिंग की यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने मिलकर की है।

                                

कार्बन क्वांटम डॉट्स से बने जंग-रोधी पदार्थ पाइपलाइन, स्टोरेज टैंक और इंडस्ट्रियल उपकरणों की लाइफ बढ़ा सकते हैं। ये पारंपरिक रसायनों से जुड़े पर्यावरणीय और स्वास्थ्य खतरों को कम कर सकते हैं। इससे किसानों के लिए आय के नए अवसर भी खुल सकते हैं।