परीक्षण के लिए मिट्टी का नमूना लेने की विधि      Publish Date : 13/05/2025

           परीक्षण के लिए मिट्टी का नमूना लेने की विधि

                                                                                                                                     प्रोफेसर आर. एस. सेंगर एवं डॉ0 वर्षा रानी

1. खेत में जगहें चिह्नित करें:- फसल की बुवाई या रोपाई से एक महीने पहले, खेत में कम से कम 8-10 अलग-अलग जगहों पर निशान लगाएं।

2. घास-फूस हटा दें: प्रत्येक चिह्नित जगह पर, ऊपरी सतह से घास-फूस और अन्य कचरा हटा दें।

3. गड्ढा खोदें: प्रत्येक जगह पर 15 सेमी (लगभग आधा फुट) गहरा गड्ढा करें।

4. मिट्टी का नमूना लें: गड्ढे के एक तरफ से, 2-3 सेमी मोटी मिट्टी का एक समान टुकड़ा खुरपी या फावड़े से काट लें। यह मिट्टी का नमूना होना चाहिए।

                                              

5. नमूनों को मिलाएं: सभी जगहों से मिट्टी के नमूनों को एक साथ बाल्टी या टब में डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।

6. एक प्रतिनिधि नमूना तैयार करें: मिश्रित मिट्टी से 500 ग्राम मिट्टी लें और इसे एक साफ पॉलीबैग में भर दें।

7. लेबल करें: पॉलीबैग को खेत का नाम, गांव, तहसील, जिला और खेत का खसरा नंबर लिखकर लेबल करें।

8. नमूने को प्रयोगशाला में भेजें: बैग को निकटतम मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में भेजें।

9. सावधानियां: सिंचाई की नाली, मेंड, पेड़ के नीचे या खाद के ढेर के पास नमूने न लें।

10. नमूने लेने से पहले उपकरण साफ करें।

11. नमूने को धूप में या गर्मी में न रखें।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।