खेत में कीटों को कम करने का देसी जुगाड़      Publish Date : 23/04/2025

          खेत में कीटों को कम करने का देसी जुगाड़

फसलों पर कीड़ा लगना एक आम बात है. इसकी वजह से पैदावार में 30 से 40 फीसदी तक का नुकसान व रासायनिक दवाइयों का खर्च बढ़ जाता है। इसके बचाव के लिए मिल वाले व कृषि वैज्ञानिक आपको सलाह दे रहे हैं अपने खेतों में फोरमैन ट्रैप लगाए, जिससे कीटो से बचा जा सकता है।

अक्सर आपने देखा होगा जो फोरमैन ट्रैप हमे दिया जा रहा है उसका रंग पीला होता हैं और अक्सर पीला रंग कीटों को आकर्षित करता है। इन कीटों से छुटकारा पाने के लिए एक देशी जुगाड भी है। किसान भाइयों, आपको डीएपी या यूरिया का खाली कट्टा, जो पीला रंग का होता है, लेना है और उसको उल्टा यानी पलट कर खेत में बांस के सहारे रस्सी में बांध कर टांग दें।

                                               

उसके दोनो तरफ 100–100 ग्राम ग्रीस जरूर लगा दें। ग्रीस वो जो आपके ट्रैक्टर व मशीनों से निकलता हैं। कीड़ा पीले रंग की तरफ आकर्षित होगा और वह आपके ग्रीस लगे कट्टे पर चिपक जाएगा। आप अगले दिन इसमें चिपके कीट पतंग को साफ करके शाम के समय फिर खेतो में टांग दे। इससे आपका पैसा बचेगा और फसल भी बचेगी। 

अगर संभव हो तो इसमें आप लाइट भी लगा सकते है। जागरूक बने समझदार बने।