व्हाइट ग्रब अथवा सफेद सूंडी से फसल को कैसे बचाएं

                   व्हाइट ग्रब अथवा सफेद सूंडी से फसल को कैसे बचाएं

                                                                    

समस्त किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि जैसे कि आज क्षेत्र में लगभग सभी स्थानों पर बारिश हुई है तो ऐसे में व्हाइट ग्रब अथवा सफेद सूंडी के आक्रमण के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हो गया है। अब आप देखेंगे कि आपके खेतों और ट्यूबवेलों पर लगे हुए पेड़ जैसे नीम, शीशम, जामुन और बकायन आदि के पेड़ इस कीट के लिए सबसे पसंदीदा पेड़ होते हैं और इस कीट का  प्रोढ/गुबरैला, व्हाइट ग्रब कीट शाम के समय भिरड भिरड की आवाज करता दिखाई व सुनाई देगा और फिर यह कीट आपकी फसल में अंडे भी देगा।

                                                                         

अतः ऐसे में आप सभी को सलाह दी जाती है कि अपने खेतों और उनके आसपास के पेड़ों पर कीटनाशकों का स्प्रे अवश्य कर दें, क्योंकि यह कीट इन पेड़ों पर आकर मेटिंग करके आपकी फसल में अंडे देते हैं। इससे फसल को बहुत भारी नुकसान होता है और इसकी सुंडी गन्ने की जड़ों को खाकर फसल को इतना कमजोर बनाती है कि जिससे पैदावार में बहुत कमी आ जाती है और फसल की बढ़वार रुक जाती है और कई बार अधिक आक्रमण होने से फसल सूख भी जाती है और किसानों को बहुत भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

                                                                           

अतः आप सभी से अनुरोध है कि अपने खेतों और पेड़ों पर कीटनाशक दवा का स्प्रे कर दें और जिन किसानों के खेतों में ये पेड़ नहीं है वे किसान अपने खेतों में इन उपर लिखे पेड़ों की टहनियों को तोड़कर जगह जगह लगा दें और उन पर कीटनाशक दवा का स्प्रे जरूर करें और इस कीट का नियन्त्रण समय रहते ही कर लें।