
गन्ने के साथ सरसों की सहफसली Publish Date : 08/12/2025
गन्ने के साथ सरसों की सहफसली
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर एवं डॉ0 रेशु चौधरी
- गन्ने के साथ सरसों, इस तरह बोने में कहा दिक्कत है, सोच बदलो, 4 फिट पर गन्ना बोए। गन्ने की पैदावार बदलो।
- बेहतर गन्ने का जमाव, बेहतर सरसों की सहफसल। गन्ना और सरसों दोनों लाईन में। 4 फिट की दूरी पर गन्ने की बुवाई करें।
- 400 से 500 क्विंटल प्रति एकड़ गन्ने की पैदावार ले और 1.5 से 2.0 लाख रुपए का गन्ना प्रति एकड़ पाए।
जय जवान जय किसान
रिंग विधि की बुआई मे:-
व्यास 2.5 फुट
लाइन से लाइन में केंद्र की दूरी 4 फुट।
लाइन मे गड्ढो के केंद्र की दूरी 3 फुट।
एक आंख के 44 टुकडे ऊपर आंख करके रखते है या दो आंख वाले 22 टुकडे प्रति गड्ढा बोते हैं। प्रति एकड उर्वरक 400 kg SSP + 80Kg, Urea + 40Kg Potash या उपरोक्त मिश्रण लगभग 240 ग्राम प्रति गड्ढा। शेष 80 kg यूरिया (40+40 kg) अप्रैल प्रथम वीक सह फसल कटने पर तथा दूसरी डोज मई लास्ट/मानसून से पहले दें। दुबारा मिट्टी/गड्ढे की भराई 10 जून से पहले जमीन बराबर कर लें।
150 Ml कोराजिन बालू मे मिलकर अप्रैल के प्रधम सप्ताह मे हर गड्ढे मे देना जरूरी है। सूखी पत्तिया समय पर हटा कर तीन पर्त की सुतली से बंधाई करते रहने से गन्ना गिरता नहीं है।
नोट :- सडी गोबर की खाद चार चांद लगा देती है।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
