गन्ने की पेड़ी फसल में खाली जगह को भरना      Publish Date : 04/05/2025

         गन्ने की पेड़ी फसल में खाली जगह को भरना

                                                                                                               प्रोफेसर आर. एस. सेंगर एवं अन्य

किसान भाईयों यह तो आप सब जानते ही है कि अक्सर पेड़ी गन्ने में कुछ जगह ख़ाली रह जाती है जिससे पेड़ी गन्ने की पैदावार कम मिलताी है। इस खाली जगह की पूर्ति करने के लिए पेड़ी गन्ने में दो आँख के टुकड़ों को नमी की अवस्था में खाली जगहों को दबा दें और उस पर मिट्टी कम ही चढ़ाएं तथा कम नमी की अवस्था में हल्की सिंचाई कर दें, इससे जमाव अच्छा होगा और आपको पेड़ी गन्ने में भी अच्छी पैदावार मिलेगी।

वर्तमान समय मे गन्नें की अच्छी फसल के लिए उसकी उचित देखभाल अत्यन्त आवश्यक है्-

 ✓वर्तमान समय में खेतों में आवश्यक नमीं बनाएं रखें एवं अनावश्यक उर्वरक एवं हॉर्मोन आदि का प्रयोग इतनी प्रचंड़ गर्मी में करने से बचें।

 ✓आवश्यक एवं जरूरी रासायनिक तत्वों/दवाओं के प्रयोग करने में भी निम्न सावधानी आवश्यक रूप से बरते्-

1- तेज प्रकाश की दशा में किसी भी दवा का छिड़काव न करे।

2- विशेष रूप से शाम के समय 3.00 बजे के बाद ही छिड़काव करें।

3- पूरे शरीर का कपड़ा पहनकर ही छिड़काव करना सुनिश्चित् करें।

4- खाली पेट दवा का छिड़काव कभी नही करना चाहिए।

5- दवा छिड़कते समय नशे की वस्तु का सेवन कदापि न करे।

6- यदि सम्भव हो तो सुरक्षा की दृष्टि से आंखों पर चश्मा एवं नाक-मुह पर कपड़ा जरूर बाधें।

9- दवा छिड़कनें से पहले और छिड़काव करने के बाद छिड़काव करने वाली मशीन की साफ़-सफाई जरूर करे।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।