गन्ने की फसल पर फड़का का प्रकोप      Publish Date : 10/04/2025

                 गन्ने की फसल पर फड़का का प्रकोप

                                                                                                                              प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

आजकल Pyrilla (फड़का) के प्रकोप की बहुत खबरे सुनने में आ रही है। गन्ने की फसल में जहाँ पौगले छोड़े दिए जाते है वहाँ इसका अधिक प्रकोप देखने को मिल रहा है। संख्या के अधिक होने से किसान परेशान भी दिख रहा है। इसके उपचार के लिए कुछ किसान कीटनाशक का छिड़काव करते हुए भी देखे गए।  

                                                      

इस दौरान मैंने कुछ मिलो का दौरा करने पर पाया कि फड़का का परजीवी देखने को मिला है जैसा कि उपरोक्त तस्वीर में देखा जा सकता है।

ऐसी स्थिति में किसानो को क्या करना चाहिए, यह सबसे महत्वपूर्ण है कि-

                                               

1. किसानों को किसी भी रसायन/कीटनाशक का छिड़काव इसके लिए नहीं करना चाहिए। क्योंकि कीटनाशक के इस्तेमाल से फड़का बगल के खेतों में चला जाएगा। जो दवा का असर खत्म होने पर पुनः आपके खेत में आ जाएगा।

2. कीटनाशक का प्रयोग करने से किसानों के दो नुकसान होंगे। पहला धन का नुकसान और दूसरा फड़का का परजीवी मर जाएगा।

3. बचाव हेतु किसानों को केवल खेतों की सिंचाई ही करते रहना चाहिए। इससे परजीवी तेजी से बढ़ेगा।

अतः सभी किसान भाईयों से मेरी अपील हैं कि वह गन्ने की फसल पर कीटनाशकों का छिड़काव बिलकुल भी नहीं करे, बचाव के लिए खेतों में केवल और केवल सिंचाई करे बाक़ी सब फड़का के परजीवी एवं भगवान पर छोड़ दे तथा अपनी फसल एवं नुकसान से बचें।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।