जोजोबा की खेती किस प्रकार करें      Publish Date : 08/10/2024

                          जोजोबा की खेती किस प्रकार करें

                                                                                                                                     प्रोफेसर आर. एस. सेंगर एवं डॉ0 वर्षा रानी

अपनी जमीन पर विभिन्न प्रकार के पौधों लगाकर किसान कई प्रकार के एग्री बिजनेस कर सकते हैं और उसके साथ ही वह अपनी आय को भी बढ़ा सकते हैं। आज की आपनी इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से हम आपको एक ऐसे ही पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी खेती बंजर जमीन पर भी आसानी के साथ की जा सकती है।

                                                                

एक बार इसका पौधा लगाने के बाद में कई साल तक किसानों को लगातार मुनाफा होता रहता है। कहा तो यह भी जाता है कि यह पौधा एक बार लगाने के बाद 100 साल तक आपको लगातार कमाई देता रहता है। आज हम आपको एक ऐसा यूनीक एग्री बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद पहले आपने कभी सुना भी नही होगा। ऐसे में अगर आपके पास कुछ अनयूज्ड खाली जमीन है, तो यह बिजनेस आइडिया आपके काफी काम आ सकता है और इस एग्री बिजनेस के माध्यम से आ अपनी आय काफी हद तक बढ़ा सकते हैं।

आज की अपनी इस पोस्ट में हम आपको जोजोबा की वैज्ञानिक खेती के बारे में उपयोगी जानकारी देने जा रहे हैं। यह बिजनेस आपको बहुत मुनाफा दे सकता है। अपने समस्त रीडर्स की जानकारी के लिए बता दे कि जोजोबा ऑयल का बाजारी भाव ₹7000 प्रति लीटर तक होता है। ऐसे में आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कि आप इस एग्री बिजनेस से कितनी कमाई कर सकते है।

Jojoba Farming Business

                                                                     

जोजोबा ऑयल के बारे में तो आप लोगों ने जरूर सुना होगा। आयुर्वेद में स्वास्थ्य के लिए जजोबा के तेल बहुत अधिक उपयोगी माना जाता है। ऐसे में यदि किसान भाई एक बार इसकी फसल की खेती कर लेते हैं तो उसके बाद उनको इसकी खेती में बार-बार मेहनत करने की आवश्यकता ही नहीं होती है।

इंटरनेशनल मार्केट में भी जोजोबा ऑयल की डिमांड बहुत अधिक बनी रहती है। भारत में राजस्थान के सैकड़ो किसान जोजोबा की खेती करके हर साल लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं। अतः कोई भी किसान भाई जोजोबा की खेती करके अपने एग्री बिजनेस की शुरुआत कर सकता हैं।

बाजार में 7000 प्रति लीटर बिकता है जोजोबा का तेल

बाजार में जोजोबा ऑयल ₹7000 प्रति लीटर की दर से बिकता है। जोजोबा की खेती करने के बाद इससे प्राप्त बीजों से तेल निकाला जाता है। इस तेल का उपयोग कई प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने में किया जाता है। जजोबा ऑयल से शैंपू, कंडीशनर, एंटी एजिंग क्रीम, सनस्क्रीन क्रीम, मॉइश्चराइजर, लिपस्टिक जैसे कई प्रकार के ऐसे प्रोडक्ट हैं जिनमें इसका उपयोग किया जाता है।

इसके अलावा फार्मा इंडस्ट्री में भी जोजोबा ऑयल का उपयोग किया जाता है और कई प्रकार की दवा और केमिकल इसकी सहायता से बनाए जाते है।

कैसे करें जोजोबा की खेती?

                                                           

जोजोबा की खेती करना कोई ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। यह एक प्रकार का झाड़ी वाला पौधा होता है जिसे रेगिस्तान में भी आसानी से उगाया जा सकता है। इसके पेड़ 8 फीट से लेकर 19 फीट तक लंबे होते हैं। किसानों के लिए इसकी खेती करना ज्यादा परेशानी वाला नहीं होता है। रेतीली मिट्टी में भी जोजोबा की खेती बड़े ही आराम से की जा सकती है।

इसकी खेती में न तो अधिक पानी की आवश्यकता होती है और न ही किसी प्रकार के खाद की आवश्यकता होती है। इस प्रकार यदि आपके पास पानी की कमी है तो भी आप जोजोबा की खेती आसानी से कर सकते हैं।

ऐसे में अगर आप एक ऐसे किसान हैं जो बंजर जमीन के मालिक हैं और पानी की कमी होने के कारण अन्य कोई भी खेती अपनी उस जमीन पर नहीं कर पाते हैं तो उस जमीन पर जोजोबा की खेती करना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। बहुत कम खर्च करके आप यह खेती आराम से शुरू कर सकते हैं और इस खेती से आपको बहुत अच्छा मुनाफा भी हो सकता है।

                                                              

जोजोबा ऑयल की डिमांड राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत अधिक बनी रहती है। यही कारण है कि इसका बहुत अच्छा दाम आपको मिल जाता है। अगर 20 किलो जोजोबा के बीज आपके पास है तो आप इसकी मदद से 10 लीटर तेल आराम से निकाल सकते हैं। एक बार जोजोबा का पौधा लगाने के बाद लगातार 20 साल तक आपको इससे फसल प्राप्त होती रहती है और आपकी कमाई होती रहती है।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल   कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।